ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ऊना के एक दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव थपलां में स्थित महावतार बाबा जी की कामधेनु गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वामी अमर ज्योति द्वारा चलाये जा रहे समाजसेवा के कार्यों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए तैयार की जा रही शूटिंग रेंज का भी जायजा लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन संतों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना बसी हो और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के मुख्यधारा में जोड़ने के साथ-साथ उनके भविष्य को सुधारने का काम कर रहे हो ऐसे संतो के होने से ही धरती पावन हो जाती है।उन्होंने कहा कि अमर ज्योति महाराज न केवल समूचे क्षेत्र में धर्म संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण की अलख जगा रहे हैं अपितु युवाओं को शूटिंग रेंज प्रदान करते हुए खेलों के साथ-साथ सैन्य सेवाओं के लिए भी उनकी तैयारी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
अनुराग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर को 75 वर्षों के बाद उसका हक मिला है। धारा 370 ओर 35A का हटना अपने आप में बहुत कुछ कहता है कि जम्मू कश्मीर में शांति, विकास, भाईचारा पहले से बढ़ा है और यही नहीं पर्यटकों की संख्या भी कई गुना अधिक बढ़ी है1 उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंकड़े बताते हैं कि जम्मू कश्मीर में अब पथराव की घटनाएं बंद है। आंतकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है और पर्यटक निवेशक जम्मू कश्मीर का रुख कर रहे हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
