दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) देश की राजधानी दिल्ली समेत इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. केंद्र और दिल्ली सरकार भी ज्यादा से ज्यादा ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है. साथ ही पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों से चलने वाले वाहनों के अन्य विकल्पों को अपनाने पर भी काम कर रही है. इसी कड़ी में अब बिजली से दौड़ने वाली बसों की योजना पर विस्तृत पैमाने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए ई-हाइवे बनाया जा रहा है. ई-हाईवे पर आने वाले कुछ वर्षों में देश मे पहली बार बिजली से चलने वाली बसें दौड़ती नजर आएंगी. ई-हाईवे पर ई-बसें 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सरपट दौड़ेंगी. अभी आपको भले ही ये बातें काल्पनिक लग रही होंगी, लेकिन ये हकीकत है.
दरअसल, केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय देश का पहला इलेक्ट्रिक एनेबल्ड हाइवे बनाने की दिशा में काम कर रहा है. इसके तहत अगले 6 वर्षों में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर विद्युत ऊर्जा से चलने वाली बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी.
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
