(कांगड़ा) ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पालमपुर मे पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल पालमपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के चल रहे खाली पद को भर दिया गया है। इस पद पर डाॅ. अरविंद शर्मा ने ज्वाइन कर लिया है। जिससे अब यहां लोगों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ का पद पिछले कई माह से खाली चल रहा था। इससे लोगों में आक्रोश था। अस्पताल में रिक्त चले इस पद को लेकर स्थानीय लोग बहुत परेशान थे।डाॅ. अरविंद्र शर्मा ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। वहीं, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने भी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने पर अपनी आवाज उठाई थी। सिविल अस्पताल पालमपुर सुलह, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा, धर्मशाला और पालमपुर समेत कई छह से सात विधानसभाओं के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देता है, लेकिन इतने बड़े अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने से कई सवाल उठने शुरू हो गए थे।
अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने का असर स्त्री रोग विभाग में भी पड़ रहा था। इससे कई गर्भवती महिलाओं को टांडा या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। लिहाजा, सरकार ने इस अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
