सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज): प्रदेश में सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में सीमैंट के दाम 10 रुपए प्रति बैग तक बढ़ाए जा सकते हैं। कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 10 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज भेज दिया है। इससे पूर्व 3 दिसम्बर को भी इसी तरह का मैसेज भेजा गया था और 12 दिसम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए बढ़ गए थे। हालांकि दिसम्बर माह के बाद प्रदेश में सीमैंट के दाम नहीं बढ़े हैं क्योंकि दिसम्बर माह में मालभाड़े के विवाद के चलते अडानी ग्रुप ने अम्बुजा सीमैंट व एसीसी सीमैंट उद्योग में तालाबंदी कर दी थी। अब सीमैंट कंपनियों ने पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका देने की तैयारी कर ली है। हालांकि सीमैंट के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अब देखना है कि प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है। सोलन में वर्तमान में सीमैंट के बैग की कीमत 440 रुपए
प्रदेश में पिछले वर्ष सीमैंट के दाम लगातार बढ़ते रहे हैं। 12 दिसम्बर को सीमैंट के 5 रुपए प्रति बैग दाम बढ़े थे। इससे पूर्व प्रदेश में 21 नवम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए प्रति बैग बढ़े थे। अब 20 दिन बाद ही फिर से दाम बढ़ गए थे। सोलन में वर्तमान में सीमैंट के बैग की कीमत 440 रुपए है। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो 440 रुपए से 525 रुपए प्रति बैग बिक रहा है।5 वर्षों में 150 से 200 रुपए प्रति बैग बढ़े दाम पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में सीमैंट के दामों में 150 से 200 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। स्थिति यह हो गई है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां पर उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा हो गया है।
Breakng
- मेडिकल कॉलेज को लेकर अजय सोलंकी ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप
- रिहायशी मकान से मिला 17.002 किलोग्राम चूरा पोस्त,आरोपी दबोचा
- सुक्खू सरकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है : मेलाराम शर्मा
- समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
- नशा तस्कर रवि कुमार को 11 साल की कैद और एक लाख का जुर्माना
- सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान
Thursday, May 15