मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज ): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के लोगों के साथ धोखा किया है। यह सरकार सिर्फ बदले की भावना से काम कर रही है। यह बात उन्होंने सराज विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मलेन को संबोधित करने के दौरान कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता तो हर क्षेत्र में पूछ रही है कि सुखविंदर सिंह आपकी गारंटियां कहां गईं। सरकार ने हजार से ज्यादा संस्थानों को बंद कर दिया। लगभग 10 हजार से ज्यादा आऊटसोर्स कर्मियों प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा दिया सहयोग
जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सहयोग दिया। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी प्रमुख योजनाओं में हिमाचल प्रदेश को सर्वाधिक मिला। आज हिमाचल प्रदेश में नैशनल हाईवे और टनल का जाल बिछ रहा है, स्वास्थ्य से लेकर पेयजल के इंफ्रास्ट्रक्चर में अगर ऐतिहासिक बदलाव आया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव के कारण आया है। इस मौके पर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, महामंत्री भीष्म ठाकुर, टीकम राम, गुलजारी लाल, पीताम्बर ठाकुर, खीम दासी, कमल राणा, शेर सिंह ठाकुर, देवेंद्र सिंह रावत, गोवर्धन सिंह व काहन सिंह समेत समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Breakng
- घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
- नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
- सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
Sunday, May 11