( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार टोल प्लाजों पर ताले लगा रही है। जहां इसी कड़ी में अब एक और टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है। सूबे के सीएम भगवंत मान ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघांवाला टोल प्लाजा बंद किया है। इससे पहले सीएम मान 9 टोल प्लाजा बंद कर चुके हैं। यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे सीएम भगवंत मान ने बंद किया। सीएम मान बुधवार को खुद टोल पर पहुंचे और इसे बंद किया. सीएम मान ने कहा कि, सिंघांवाला टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के रोजाना 4 लाख 50 हजार रुपए बचेंगे। पंजाब सरकार के साथ टोल कंपनी का एग्रीमेंट खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान ने टोल प्लाज़े को बंद करने का फैसला लिया। सीएम मान ने टोल कंपनी को आगे के लिए एक्सटेंशन नहीं दी। सीएम मान का कहना है कि, पंजाब में अब तक जितने भी टोल प्लाज़े बंद हुए हैं। उन टोल कंपनियों ने एग्रीमेंट के तहत सरकार की शर्तों का पालन नहीं किया। इन टोल प्लाजों को पहले की सरकारों में ही बंद होना चाहिए था।
लेकिन पिछली सरकारों ने इन पर नकेल नहीं कसी। क्योंकि पिछली सरकारों की नियत अच्छी नहीं थी। इसलिए अब जब हमारी सरकार के दौरान इन टोल कंपनियों का एग्रीमेंट खत्म हो रहा है तो कंपनी को बर्खास्त कर टोल प्लाजा को बंद कर दिया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि, लोगों के पैसों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछली सरकारों ने जनता को धोखा दिया और लूटपाट जारी रखी लेकिन अब जनता का शासन है। ऐसा नहीं होगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
