Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»राज्य सरकार द्वारा डोर- स्टैप सर्विस डिलीवरी स्कीम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
    पंजाब

    राज्य सरकार द्वारा डोर- स्टैप सर्विस डिलीवरी स्कीम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

    By Himachal VartaJuly 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   पंजाब के शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की राज्य के नागरिकों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं यकीनी बनाने सम्बन्धी वचनबद्धता के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा सेवा केन्द्रों के द्वारा दी जा रही सेवाएं अब लोग अपने घर बैठे ही हासिल कर सकेंगे क्योंकि राज्य सरकार द्वारा डोर- स्टैप सर्विस डिलीवरी स्कीम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।यहाँ मगसीपा में पंजाब राज ई-गवर्नेंस सोसायटी के बोर्ड आफ गवर्नरज़ ( बी. ओ. जी.) की 16वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि सेवाओं की डोर स्टैप डिलीवरी शुरू करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाये।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समय पर सेवा केन्द्रों के द्वारा नागरिकों को 400 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और इन सभी सेवाओं की डोर- स्टैप डिलीवरी शुरू की जायेगी। सरकार की इस पहल से राज्य के लोग घर बैठे सरकारी सेवाएं हासिल कर सकेंगे।
    उन्होंने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने बाद आवेदक सिर्फ़ एक टोल-फ्री नंबर पर काल करके होम विजीट बुक करवा कर सूची में शामिल सेवाओं की डोर-स्टैप डिलीवरी का लाभ ले सकेगा और एक व्यक्ति आवेदक के घर जाकर सभी ज़रुरी दस्तावेज़ एकत्रित करके इनको अपलोड करेगा और फिर इसको सम्बन्धित विभाग में जमा करवाएगा।इस मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव-कम-एफ.सी.आर. श्री के. ए. पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव शासन सुधार श्री तेजवीर सिंह, डायरैक्टर शासन सुधार डॉ. कार्तिक अडप्पा, सी. ई. ओ. पंजाब राज ई- गवर्नेंस सोसायटी श्री गिरिश दियालन, ऐमडी इनफो-टेक श्री महिंद्र पाल और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.