Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर वासी बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डो तथा नालों से रहे दूर-उपायुक्त
    सिरमौर

    सिरमौर वासी बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डो तथा नालों से रहे दूर-उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहा जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम-मानसून-2023 हिमाचल प्रदेश में पूर्ण रुप से सक्रिय है तथा सिरमौर जिला विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अति संवेदनशील की श्रेणी में आता है।
    उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन व बाढ़ जैसी घटनाएं घटित होती है व मानसून के दौरान जिला सिरमौर में गिरी, यमुना, मारकंडा, जलाल, बाता, टोन्स आदि नदियों में लोगों के डूबने की अप्रिय घटनाएं होती है। ऐसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु सभी नागरिकों को चेतावनी दी जाती है कि नदियों एवं खड्डो, नालों और घाटों के समीप जाने से और इनमे तैरने, नहाने धोने एवं अन्य किसी प्रकार की गतिविधियों से परहेज करें, ताकि बरसात के दौरान होने वाले किसी संभावित खतरे से बचा जा सके ।
    उन्होंने बताया कि चेतावनी जारी के बावजूद भी कुछ लोग बेवजह नदी-नालों और खड्डों के समीप चले जाते है, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते है।
    उपायुक्त ने सिरमौर वासियों से आग्रह किया कि इस बरसात के मौसम के दौरान नदी नालों एवं भूस्खलन वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा अत्यधिक आवश्यकता व आपातकाल में मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी परामर्श उपरांत ही यात्रा करें। इसके अतिरिक्त खराब मौसम की पूर्व जानकारी लेने हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्मित सचेत ऐप (ैंबीमज ।चच ),तथा बिजली गिरने की जानकारी लेने हेतु दामिनी ऐप (क्ंउपदप ।चच ) अपने एंड्राइड मोबाइल फोन में अवश्य डाउनलोड करें।
    उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उपायुक्त कार्यालय स्थित आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077, 112 पर तुरंत सूचना दें। उन्होंने जिला की सभी ग्राम पंचायतों, स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों से अनुरोध किया कि वह अपने – अपने कार्य क्षेत्रो में अधिक से अधिक लोगो को इस संदर्भ में जागरूक करें और सतर्कता बनाये रखें । इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें, ताकि जान माल के नुकसान को कम किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.