Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक -उपायुक्त
    सिरमौर

    5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक -उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार )   5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है, जिन बच्चों ने 7 व 17 वर्ष पूर्ण होने पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।
    उन्होंने बताया कि 5 व 15 वर्ष के पश्चात बच्चों के चेहरे की फोटो ,मोबाइल नंबर, हाथों के फिंगरप्रिंट व पता इत्यादि आधार में अपडेट करना आवश्यक हैै।
    उपायुक्त ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है वह भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें भविष्य में आधार संबंधी परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि जिला में 3 आधार केंद्र, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तथा 19 कॉमन सर्विस सेंटर, लोकमित्र केंद्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं जो लोगों को पंचायत स्तर पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं

    उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग समय-समय पर छात्रों के आधार अपडेशन हेतु शिविर लगाने की मांग करें ताकि छात्रों सहित अन्य लोगों का भी आधार अपडेट किया जा सके। उन्होंने बताया कि दिव्यंाग व बीमार जो चलने फिरने में असमर्थ है ऐसे लोगों के लिए उनके घर पर ही आधार दलों द्वारा आधार कार्ड बनने व अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जाती है।
    उन्होंने ई-जिला प्रबन्धक को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर तक आधार बनाने के लिए शिविरों का आयोजन करें तथा लोगों को आधार में मोबाइल नंबर, ई-मेल जोड़ने के लिए भी जागरूक करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करें तथा लोगों को आधार संबंधित आने वाली परेशानियों का समाधान करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन मीणा, ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखा शर्मा उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.