सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किसानों को टमाटर के साथ शिमला मिर्च के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च की बाहरी राज्यों से मांग बढ़ रही है। किसानों को उत्पादों के सही दाम मिल रहे हैं।टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दामों में भी तेजी आ गई है। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी, जबकि इसके दाम 10 से 20 रुपये के बीच थे। वीरवार को सोलन शहर के आसपास के क्षेत्रों से करीब 20 क्विंटल शिमला मिर्च पहुंची। जिसकी बोली 30 रुपये से शुरू हुई। वहीं 50 रुपये तक मिर्च की अंतिम बोली गई। मंडी में मिर्च प्लास्टिक के बोरियों में बेची जा रही है। वहीं पिछले करीब दो सप्ताह से टमाटर के दाम स्थिर हैं। टमाटर का क्रेट 1,600 से 2,300 रुपये तक बिक रहा है। उत्पादों के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। लोग टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी, बीन और लहसुन समेत कई अन्य नकदी फसलों की पैदावार करते हैं। सोलन की मुख्य नकदी फसल टमाटर और शिमला मिर्च है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
