Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»एच आर टी सी वर्कशॉप में मकैनिको की कमी से समय पर नहीं हो रहा बसों की मुरम्मत का काम जुगाड़ से चल रहा है काम।
    मंडी

    एच आर टी सी वर्कशॉप में मकैनिको की कमी से समय पर नहीं हो रहा बसों की मुरम्मत का काम जुगाड़ से चल रहा है काम।

    By Himachal VartaJuly 6, 2023
    Facebook WhatsApp
    DEMO PIC

    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल पथ परिवहन के धर्मपुर डिपो में मैकेनिकों की कमी से बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि यहां केवल 22 बसें ही चलने योग्य हैं। मरम्मत के अभाव के चलते आए दिन बसें हांफ रही हैं।डिपो में चालक और परिचालकों के 257 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 173 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 81 पद रिक्त चले हुए हैं। अगर बसों की बात करें तो यहां कुल 59 बसें हैं। इनमें से चार बसें 15 साल पूरे कर चुकी हैं। सरकार के आदेशों के बाद इन बसों को खड़ा कर दिया गया है। 12 बसें बुक वैल्यू पूरी कर चुकी हैं। 21 बसें नौ साल पूरे कर चुकी हैं, लेकिन बुक वैल्यू शेष होने के कारण इन्हें अभी भी सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। ये बसें अक्सर रूट पर हांफ जाती हैं। कायदे से इन बसों को नहीं चलाया जा सकता है। ग्रामीण रूटों पर दौड़ रही ये बसें हर कहीं खड़ी हो जा रही हैं तो कई जगह पर खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। कुल मिलाकर यहां केवल 22 बसें सफर करने योग्य हैं। पूर्व सरकार में धर्मपुर डिपो को चार बसें नई मिली थी। वर्तमान सरकार में केवल दो ही बसें यहां के लिए मिली हैं। धर्मपुर डिपो में 59 बसों के लिए मात्र छह मैकेनिक कार्य कर रहे हैं। इस डिपो के लिए एडमिन के 20 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से पांच पद ही भरे हैं। चालकों की बात करें तो यहां 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 64 पद ही भरे हैं और 20 पद रिक्त चले हुए हैं। परिचालकों की बात करें तो 82 पद स्वीकृत हैं। इनमें से भी तीन पद खाली चले हुए हैं। वर्कशाप में 46 पद स्वीकृत हैं। यहां केवल 16 पदों में ही स्टाफ तैनात है, इनमें छह मैकेनिक शामिल हैं। जबकि 30 पद रिक्त चले हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.