कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अपने साथ 11 लावारिस पशुओं को पाल रहीं कुल्लू जिले के आनी की कमांद पंचायत के घढ़ारी गांव की लूरमा देव पर सुक्खू सरकार मेहरबान हो गई है। लूरमा देवी के टूटे-फूटे मकान में लाइट, पानी मुहैया कराने और उनका आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा।गुरुवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने आठ विभागों के विभागाध्यक्षों को लूरमा देवी (73) के लिए हर विभाग में सरकारी योजनाओं को लाभ दिलवाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने कहा कि बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों को लूरमा के घर भेजा गया है। जहां उन्होंने ब्लॉक की ओर से सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने का खाका तैयार किया है। जल शक्ति और बिजली विभाग को एक दिन के अंदर बिजली और पानी मुहैया करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से लूरमा देवी को जल्द पेंशन सुविधा मुहैया करवाने के लिए कहा गया। इससे पूर्व लूरमा देवी के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन कार्ड भी बनेगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग को प्रशासन की ओर से हर सरकारी योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
