बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार 2 लोगों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि स्वारघाट पुलिस एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली के कैंची मोड़ में रूटीन चैकिंग पर मौजूद थी।स्वारघाट (पवन): पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार 2 लोगों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि स्वारघाट पुलिस एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली के कैंची मोड़ में रूटीन चैकिंग पर मौजूद थी। इस दौरान नयनादेवी सड़क मार्ग से पंजाब नंबर की एक मारुति कार आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें सवार 2 लोगों से 5.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार चालक की पहचान प्रवीण कुमार (38) निवासी सलनू तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान रविकांत (33) गांव बलोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
