मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल पथ परिवहन के धर्मपुर डिपो में मैकेनिकों की कमी से बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि यहां केवल 22 बसें ही चलने योग्य हैं। मरम्मत के अभाव के चलते आए दिन बसें हांफ रही हैं।डिपो में चालक और परिचालकों के 257 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 173 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 81 पद रिक्त चले हुए हैं। अगर बसों की बात करें तो यहां कुल 59 बसें हैं। इनमें से चार बसें 15 साल पूरे कर चुकी हैं। सरकार के आदेशों के बाद इन बसों को खड़ा कर दिया गया है। 12 बसें बुक वैल्यू पूरी कर चुकी हैं। 21 बसें नौ साल पूरे कर चुकी हैं, लेकिन बुक वैल्यू शेष होने के कारण इन्हें अभी भी सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। ये बसें अक्सर रूट पर हांफ जाती हैं। कायदे से इन बसों को नहीं चलाया जा सकता है। ग्रामीण रूटों पर दौड़ रही ये बसें हर कहीं खड़ी हो जा रही हैं तो कई जगह पर खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। कुल मिलाकर यहां केवल 22 बसें सफर करने योग्य हैं। पूर्व सरकार में धर्मपुर डिपो को चार बसें नई मिली थी। वर्तमान सरकार में केवल दो ही बसें यहां के लिए मिली हैं। धर्मपुर डिपो में 59 बसों के लिए मात्र छह मैकेनिक कार्य कर रहे हैं। इस डिपो के लिए एडमिन के 20 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से पांच पद ही भरे हैं। चालकों की बात करें तो यहां 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 64 पद ही भरे हैं और 20 पद रिक्त चले हुए हैं। परिचालकों की बात करें तो 82 पद स्वीकृत हैं। इनमें से भी तीन पद खाली चले हुए हैं। वर्कशाप में 46 पद स्वीकृत हैं। यहां केवल 16 पदों में ही स्टाफ तैनात है, इनमें छह मैकेनिक शामिल हैं। जबकि 30 पद रिक्त चले हुए हैं।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
