बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यह बस पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। इसी बीच बेलतरा के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। इनेमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम बघेल ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
