कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कठिनतम यात्रा में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए इंतजार अब समाप्त हो गया है। आज सुबह सिंहगाड से श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा।लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा के लिए हर वर्ष देश विदेश के सैकड़ों श्रदालु यात्रा करते हैं। अब तक यात्रा के लिए लगभग 4100 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।इसके अलावा मौके पर भी पंजीकरण कर यात्रा को श्रद्धालु जा सकते हैं। इस बार यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है। 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड यात्रा के लिए 18 से 60 साल तक की आयु वाले स्वस्थ लोग ही यात्रा कर सकेंगे। प्रशासनिक तौर पर यात्रा का 6 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगी। बिना पंजीकरण व स्वास्थ्य जांच प्रमाणपत्र के किसी को भी यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा यात्रा अधिक कठिन है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
