सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सरकार ने हिमकेयर और केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई है, लेकिन प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का नेत्र रोगियों को लाभ नहीं मिल पा रहा। हिमकेयर कार्ड धारकों को नेत्र लेंस नहीं मिलने के कारण ऑपरेशन बंद हो गए हैं। बताया जा रहा है जो कंपनी अस्पतालों में लेंस उपलब्ध करवाती है, प्रदेश सरकार ने कंपनी को लेंस का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद अब कंपनी ने लेंस की आपूर्ति अस्पतालों में बंद कर दी है। इसके चलते अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड वालों के आंखों के ऑपरेशन नहीं हो रहे। अगर मरीज को बिना कार्ड ऑपरेशन करवाना हो तो डॉक्टर उसे 6,000 रुपये का लेंस खरीदने की बात कह रहे हैं या फिर आगे की तारीख दे रहे हैं। गौर रहे कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर और केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई है, लेकिन प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का नेत्र रोगियों को लाभ नहीं मिल पा रहा। जिला सोलन के भोजनगर क्षेत्र के एक मरीज मई में ईएसआई अस्पताल परवाणू गए। वहां उन्हें नेत्र जांच के बाद लेंस डलवाने के लिए कहा गया। इसके लिए मरीज को ऑपरेशन के बारे में बताया गया, लेकिन कुछ समय तक जब ऑपरेशन की तिथि नहीं मिली तो मरीज ने ईएसआई अस्पताल में चिकित्सकों से दोबारा संपर्क किया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें हिमकेयर योजना के तहत लेंस कंपनी से नहीं मिलने की बात कही। यह भी कहा कि अगर ऑपरेशन आपात स्थिति में करवाना है तो इसके लिए बाजार से 6,000 रुपये का लेंस खरीदना होगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
