ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- जिला सिरमौर के ददाहू के अप्पर बाजार में एक दुकान की छत और दीवारें ढहने की खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि अमरनाथ नाम का व्यक्ति जोकि ददाहू बाजार में कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाता है उसकी दुकान की छत और दीवारें ढहने से उसे भारी नुक्सान हो गया।इस हादसे में उसकी दुकान में रखे ग्राहकों के कपड़े, फर्नीचर व बाकी समान मलबे में दबने से खराब हो गया। उसने बताया कि जब सुबह उसका बेटा संजीव कुमार दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान की छतें और दीवारें गिरी हुई हैं। उसने धक्का देकर दरवाजा खोलने की कोशिश की पर मलबे की वजह से वो इसमें नाकाम रहा।वहीं ग्रामीण राजस्व अधिकारी ददाहू राममूर्ति ने मौके पर पहुंचकर दुकान का जायजा किया और नुक्सान का आकलन किया। उनके अनुसार दुकान में करीब 50,000 रुपए का नुक्सान हुआ है जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। प्रशासन की ओर से जल्द ही मुआवजा दिलाने की औपचारिकता पूरी कराई जाएगी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
