पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज ): गौवंश हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में कुल 4 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। दूसरी गिरफ्तारी असलम निवासी नवादा पांवटा साहिब की है, जिस पर बुलेट पर मांस को ले जाने का आरोप है। इससे पहले 53 वर्षीय शहजाद पुत्र युसुफ निवासी मुजाफदपुर खुर्द को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मामले में 23 वर्षीय कासीम निवासी मुजाफदपुर खुर्द हरियाणा व 33 वर्षीय असलम निवासी किशनपुरा हरियाणा फरार चल रहे हैं। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।बता दें कि श्यामपुर में स्टोन क्रशर के पास 5 जुलाई की दोपहर को गौवंश की हत्या का यह मामला सामने आया। आरोपी असलम बुलेट पर सवार होकर मौके पर पहुंचा था, जो स्टोन क्रशर पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस ने जब सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला तो उसमें वह नजर आया। इसके बाद पुलिस ने असलम को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भी खासी नाराजगी देखी जा रही है। हिंदू संगठनों ने गत शुक्रवार को भी पांवटा साहिब में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। वहीं शनिवार को हिंदू संगठन के सैंकड़ों लोग इकट्ठे हुए और मुख्य बाजार में स्थित गीता भवन मंदिर में बैठक की।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
