चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हरियाणा में सड़क हादसे थम नहीं रहे। जींद में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि एक बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और आगे की बनती कार्रवाई कर रही है। मरने वाले सभी क्रूजर गाड़ी के हैं। फिलहाल, हादसे का अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि, बारिश और ओवरटेकिंग के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जींद में यह भयानक हादसा भिवानी रोड पर गांव बीबीपुर के पास हुआ। रोडवेज बस जींद बस स्टैंड से निकली थी और जैसे ही गांव बीबीपुर के पास पहुंची तो क्रूजर गाड़ी के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, जहां रोडवेज बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद मौके हाहाकार मच गया. क्रूजर गाड़ी में सवार कई लोग तो हादसे के बाद बाहर आ गिरे। लेकिन कई लोग क्रूजर गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। मौके का पूरा मंजर ऐसा था कि, देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
