सोलन / परवाणु ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कसौली की ग्राम पंचायत कसौली गडख़ल के अंतर्गत किम्मूघाट से चक्की मोड़ संपर्क मार्ग पर गांव दोची में भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे सडक़ किनारे बने तीन भवनों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। साथ ही आसपास के अन्य 3-4 मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। लैंड स्लाइडिंग से सडक़ का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।कोटी नभ के उपप्रधान लक्ष्मी दत्त अत्री ने बताया कि अभी बरसात का मौसम अपने पहले चरण में है और शुरुआत में ही इस प्रकार की ताबही होना बहुत दुखद है। श्री अत्री ने कहा कि आज सुबह ही हमें एनएच 5 किम्मुघाट-चक्कीमोड़ से गडख़ल जाने वाले रोड पर दोची गांव के समीप भारी बरसात से एक भवन व सडक़ क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हुए नुकसान की जानकारी मिली है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
