ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ट्रेन की विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, चार ट्रेनें प्रभावित ऊना रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन ट्रेक की विद्युत लाइन पर पेड़ आ गिरा। ऊना रेलवे स्टेशन सहित अंब अंदौरा और दौलतपुर चौक तक आवागमन करने वाली चार ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दोपहर दो बजे तक यात्रियों को ऊना रेलवे स्टेशन से नंगल जाकर ट्रेन के लिए दौड़ लगानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी वंदे भारत के यात्रियों को हुई। हालांकि नंगल रेलवे स्टेशन से सभी प्रभावित ट्रेनें दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला तक रवाना हुईं।उधर बडैहर ट्रेन की विद्युत लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए रेलवे बोर्ड की टीम रोपड़ और नंगल रेलवे स्टेशन से यहां पहुंची हैं और ट्रेन मार्ग को बहाल करने में जुटी हु। ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर दो बजे के बाद जाने वाली ट्रेनें ऊना से अपने निर्धारित समय पर जाएंगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
