चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंबा जिले की मंगला पंचायत में वन विभाग के चौकीदार की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से मौत हो गई। चौकीदार की पहचान पलविंद्र (53) पुत्र हजूरा राम निवासी गांव बनाड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलविंद्र वन विभाग की सरोड़ी बीट में बतौर चौकीदार कार्यरत था। शुक्रवार को बाइक पर भनेरा गए। इसके बाद पैदल नर्सरी चैक करने जा रहा था। उनके साथ एक और व्यक्ति भी था। वह आगे चल रहा था। अचानक चौकीदार पलविंद्र की तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। मुंह के बल गिरने से नाक से खून बहने लगा। उन्हें उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए। शनिवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
