कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक रूप से 7 जुलाई यानी शुक्रवार को शुरू तो हुई लेकिन पहले ही दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। बेस कैंप सिंहगाड से पहले कैंप थाचडू की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमर मोईदे के रूप में हुई है।एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।गौर हो कि यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की जानकारी के बगैर करीब 5 हजार लोग यात्रा कर लौट चुके हैं। इसी दौरान घुमारवी निवासी एक युवक की जान पार्वती बाग से आगे ग्लेशियर पर फिसलने के कारण हुई। जबकि टेंट लगाने वाले एक स्थानीय निवासी की मौत गत सप्ताह भीम डवारी में हुई थी।इस यात्रा के दौरान अब तक 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लापरवाही न बरतने को अपील की है। मेडिकल चेक अप के बाद ही नियमानुसार यात्रा पर जाने की सलाह दी ताकि किसी तरह के हादसे न हो।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
