मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) छोटा भंगाल घाटी के पलाचक से आगे झोड़ी के पास ऊहल खड्ड में भारी बारिश के कारण पानी के बहाव में आठ घोड़े बह गए। जबकि एक घोड़ा जिंदा बच गया है। जानकारी के अनुसार बड़ा भंगाल निवासी परसराम, मनसा राम, पंधरी देवी के ये घोड़े बताए जा रहे हैं, जो खड्ड किनारे घास चर रहे थे कि अचानक खड्ड की ओर चले गए व पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं तहसीलदार मुल्थान पीसी कौंडल ने प्रधानों, लोकल भेड़ पालकों के साथ दौरा किया। उन्होंने बताया कि 8 घोड़े पानी मे बह गए हैं जबकि एक घोड़ा बच गया है।
दो घोड़ों के शव मिल गए हैं जबकि बाकी का कोई पता नही चला है। उन्होंने कहा बड़ा भंगाल को झोड़ी के पास रास्ता खराब था उसे ठीक कर लिया है। पीसी कौंडल ने कहा कि रिपोर्ट तैयार होने पर उस हिसाब से घोड़े मालिकों को उचित मुआवजा प्रशासन की तरफ से प्रदान कर दिया जाएगा। पीसी कौंडल ने कहा कि उन्होंने बड़ा भंगाल जाने वाले लोगों से आग्रह किया है कि जब तक रास्ते की मरम्मत न हो जाती व एक पुल का निर्माण कार्य पूरा नही हो जाता, तब तक किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Tuesday, October 6
