ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजधानी शिमला में वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 118 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी। एक ही दिन में बारिश के कई रिकॉर्ड भी टूट गए। ऊना जिले में 30 साल बाद 24 घंटे में सबसे अधिक 166 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में भी पांच साल बाद एक दिन में 79 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। ऊना में वर्ष 1993 में 188 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि राजधानी शिमला में वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 118 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। यह खुलासा मौसम विभाग के आंकड़ों से हुआ है। रविवार को पिछले 24 घंटै में बिलासपुर, ऊना, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश हुई। 24 घंटों के इस अंतराल में शिमला में 79.4, सुंदरनगर में 83.2, भुंतर में 101.5, कल्पा में 29.6, धर्मशाला में 126.4, ऊना में 166.2, नाहन में 131.2, पालमपुर में 94, सोलन में 107, मनाली में 131.3 और कांगड़ा में 108.2 वर्षा रिकॉर्ड हुई। मंडी में 80, बिलासपुर में 130, चंबा में 146.5, डलहाैजी में 143, जुब्बहट्टी में 103.1, कुफरी में 66.5, नारकंडा में 88 और रिकांगपिओ में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
