हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण राज्य को अभी तक करीब 4000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों व विद्युत उप-केंद्रों और जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और वर्षाजन्य दुर्घटनाओं में 17 लोगों की जान गई है। आफत की इस बारिश को देखते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा को इस सीजन में पूरी तरह रोकने के आदेश दिए गए हैं।यह बात सोमवार को सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के नादौन में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के बाद कही। सीएम ने लगातार बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को आगामी 10 दिनों तक सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
