कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू जिला के निरमंड में हुए इस हादसे में बेटा- बहू व पिता सहित पांच लोगों की मौत हो गई है । हादसा निरमंड-केदस रोड़ में ओडीधार के पास हुआ है। हादसे का पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया है। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केदस निवासी वेटरनरी फार्मासिस्ट कुलदीप कार(HP 35- 4332) में ड्यूटी पर जा रहे थे और उनके साथ पत्नी वर्षा और पिता हरदयाल भी थे। इसी बीच रंजना पत्नी गणेश नेगी, गांव नोगली तहसील रामपुर व नारायण शर्मा निवासी गांव नावा निरमण्ड ने उनसे लिफ्ट मांगी। थोड़ी दूर जा कर कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कुलदीप की पत्नी वर्षा व पिता हरदयाल ,रंजना व नारायण शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि कुलदीप घायल हो गया । उसे प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल निरमंड लाया गया , जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
