काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला के शाहपुर हलके से बहने वाली गज खड्ड हर साल करोड़ों रुपए का नुकसान करती है। दो साल पहले 12 जुलाई 2021 को इस दरिया में भारी बाढ़ से राजोल व अनसुई इलाके में कई मकान व दुकानें बह गए थे। इसी बीच को कोई सुरक्षा दीवार न लगने से लोगों को फिर से बाढ़ की चिंता सता रही थी।इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने गज खड्ड में बड़ी सुरक्षा दीवार बना दी थी। अभी गज खड्ड़ में फिर से बाढ़ आ गई है। शाहपुर के लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा दीवार न लगी होती तो पूरे राजोल एरिया में बाढ़ आ जाती। खास बात यह कि बाढ़ की खबर सुनकर केवल पठानिया खुद अनसुई में उस स्थान पर पहुंच गए, जहां डंगा लगाया गया है। पठानिया ने लोगों से कहा कि वे फिक्र न करें, शाहपुर में ऐसे सारे स्थानों को सुरक्षित किया जा रहा है।
Breakng
- घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
- नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
- सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
Sunday, May 11