चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंडीगढ़ में लगातार बारिश होने के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 96MM बारिश हुई। सुखना खतरे के निशान से ऊपर बर रही है, इसलिए उसके 2 फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।शहर के कई रास्तों (रेलवे अंडर पास, नजदीक CTU वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया, डडू माजरा से पटियाला की राव नदी के ऊपर से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाला रास्ता और सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच की डिवाइडिंग रोड ) को बंद कर दिया गया है।चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। लोग संभलकर ड्राइविंग करें। चंडीगढ़ की जिला आपात मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भी ऑर्डर जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे बाद राहत मिलने की उम्मीद है।आम जनता को सुखना लेक,, तालाब आदि के पास जाने के लिए मना किया गया है। सिविल अथॉरिटी और नगर निगम इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट आदि को बारिश के चलते गिरे पेड़ पौधों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
