नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सिरमौर में पिछले 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियां, यमुना और गिरि नदी खतरे में निशान से महज तीन से चार मीटर नीचे हैं। बारिश जारी रही तो रात को नदियां खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। गिरि नदी का जल स्तर बढऩे से जटोन बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गईजिले में HRTC के 70 फीसदी रूट बंद पड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) की 82 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा जिलेमें एनएच भी जगह-जगह बंद पड़ रहे हैं। कई पंचायतों में बिजली नहीं है। राजगढ़ क्षेत्र के 171 व नाहन के 276 टांसफार्मर बंद हैं। नौहराधार में 12, राजगढ़ में 21, पांवटा में 9 और नाहन में 26 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाइवे पर दरकी पहाड़ी।पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 गंगटोली के समीप भारी भूस्खलन से बंद है। पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से एनएच के दोनों ओर दर्जनों बसें और छोटे बड़े वाहन जाम में फंसे इस नेशनल हाइवे का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा है। गंगटोली के समीप ये सड़क अकसर बंद रहती है। इसके अलावा ये नेशनल हाइवे अन्य कई स्थानों पर भी बंद हो गया है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
