संगडाह ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अजय की शादी रोनहाट क्षेत्र के बोराड़ गांव के रामकुमार की बेटी अर्चना से थी। अजय अपने गांव से सुबह 60 बरातियों को लेकर बोराड़ गांव के लिए रवाना हुआ। कई स्थानों पर सड़क बंद होने के कारण बरातियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच एक बारात रास्ते में फंस गई। सड़कें बंद होने से न तो शुभ मुहूर्त पर पहुंच सके और न ही दुल्हन की विदाई हो पाई। रविवार सुबह बारात लेकर गया दूल्हा करीब 6 घंटे तक रास्ते में फंसा रहा। इसके बाद पिता, भाई, पंडित समेत कुछ लोग दूल्हे को लेकर दुल्हन के गांव पहुंचे। दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
