मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज ): मंडी जिले में भयंकर बारिश से ब्यास नदी में आए उफान के बीच नगवाईं के समीप नदी में फंसे 6 लोगों को मंडी जिला प्रशासन ने रैस्क्यू ऑप्रेशन के जरिए सुरक्षित निकाल लिया है। रविवार देर रात करीब 1 बजे तक चले इस रैस्क्यू ऑप्रेशन के पूरा होने तक सी.पी.एस. सुंदर ठाकुर और डी.सी. मंडी अरिंदम चौधरी खुद मौके पर डटे रहे और ऑप्रेशन का नेतृत्व करते रहे। इस रैस्क्यू ऑप्रेशन में एन.डी.आर.एफ . की टीम ने आपदा प्रबंधन कौशल और बचाव स्किल का बहादुरी भरा उदाहरण प्रस्तुत किया। ऑप्रेशन में एन.डी.आर.एफ . के 14 जवान शामिल रहे, जिन्होंने हाईड्रा क्रेन, रोप और सुरक्षा हार्नेस जैसी सामग्री व उपकरणों के इस्तेमाल से रैस्क्यू ऑप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।रैस्क्यू किए गए 6 लोग फोरलेन परियोजना में लगी कंपनी से संबंधित बताए जा रहे हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
