Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल स्पीति»प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में लाहुल स्पीति के लोग स्वेच्छा से मदद को आगे आने लगे हैं।
    लाहौल स्पीति

    प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में लाहुल स्पीति के लोग स्वेच्छा से मदद को आगे आने लगे हैं।

    By Himachal VartaJuly 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में लाहुल स्पीति के लोग स्वेच्छा से मदद को आगे आने लगे हैं। घाटी में फंसे लोगों की मदद के लिए लोगों ने अपने घरों, होटलों, होम स्टे के साथ मंदिरों और बौद्ध मठों के दरवाजे खोल दिए हैं। जानकारी के मुताविक बारिश और बाढ़ से मनाली-लेह सडक़ मार्ग अवरुद्ध हो जाने से लाहुल के कई हिस्सों में लोग फस गए हैं। ऐसे ही कुल्लू जिला के लग वेली से लाहुल भ्रमण को निकले स्कूली बच्चो के साथ टीचिंग स्टाफ लाहुल में फस गया है। ग्राम पंचायत गौशाल अजीत सिंह के साथ पूरा गांव बच्चों की मदद के लिए आगे आया है। अजीत ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि स्कूली बच्चे अपने अध्यापकों के साथ तांदीपुल के आस-पास फंसे हैं उन्होंने तत्काल ग्रामीणों के साथ मिल कर तुपचलिंग बौद्ध मठ के दरवाजे खोल दिए।लगवेली के करीब 55 स्कूली बच्चे, टीचर और बस स्टाफ को बौद्ध मठ में ठहराया गया है। ग्रामीणों ने उनके खाने के लिए राशनए, एलपीजी और बिस्तर का प्रबंध किया है। जबकि बंजार क्षेत्र के करीब 16 लोगों को गौशाल गांव में ठहराया गया है। गांव के युवक और महिलाओं की खाना बनाने की ड्यूटी लगाई गई है। अजीत ने बताया कि यह सभी लोग सुरक्षित हैं। उधर जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा समेत कई होम स्टे संचालकों ने सोशल मीडिया में अपना फोन नंबर पोस्ट कर फंसे लोगों हर संभव मदद का एलान किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.