कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू जिले में बाढ़ के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। लोगों के पास पीने के लिए पानी नहीं है। पानी की बूंद-बूंद के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। पर्यटक पानी की बोतलें लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। पानी की बोतलों की बिक्री से दुकानदारों की खूब कमाई हो रही है। दुकानदारों के पास स्टॉक एक दिन में ही खत्म हो रहा है। दूसरी ओर कुल्लू शहर में अभी भी बिजी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसको देखते हुए मोमबत्तियों की मांग भी काफी बढ़ गई है। लोग मोमबत्तियां धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। 20 रुपये से 50 रुपये तक बड़ी मोमबत्ती शहर में बिक रही है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने दिवाली का स्टॉक निकाल दिया है। जल शक्ति विभाग ने मंगलवार को 3 दिन बाद जब शहर में टैंकर से पानी लाया तो लोग बाल्टियां लेकर पहुंच गए। लोगों ने बाल्टियों में पानी टैंकर से भरकर अपने घर खाना बनाने के लिए पहुंचाया। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने कहा कि पानी की किल्लत को दूर करने के लिए टैंकर से लोगों को पानी दिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद बाधित हुई पेयजल लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही शहर के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
