कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सैंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार राहत मैन्युअल में बदलाव करेगी। आपदा प्रभावितों को अब एक-एक लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 5000 रुपये दी जाती थी। नुकसान का अलग से मुआवजा दिया जाएगा। सैंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है। इसके लिए छह हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाए गए हैं। सैंज क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को मौके पर ही दो सैटेलाइट फोन भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही पेजयल आपूर्ति योजनाओं को भी बहाल कर दिया जाएगा।
Breakng
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
- मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
- कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
- उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
- अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
- सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
Thursday, July 3