Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»घालूवाल पुल की सुरक्षा दीवार नहीं झेल पाई सोमभद्रा नदी की मार ।
    ऊना

    घालूवाल पुल की सुरक्षा दीवार नहीं झेल पाई सोमभद्रा नदी की मार ।

    By Himachal VartaJuly 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   घालूवाल पुल को सुरक्षित रखने की तैयारियां बरसात की शुरुआती बारिशों की मार भी झेल न पाई। पुल की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर कंक्रीट की दीवार बनाई गई थी। लेकिन उफान पर आई सोमभद्रा नदी ने करोड़ों की चारदीवारी को बुरी तरह धाराशायी कर दिया। अब सवाल उठने लगे हैं कि जिले के सबसे महत्वपूर्ण पुल की नींव को सुरक्षित रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई दीवार अपनी रक्षा भी नहीं कर पाई। वहीं दीवार के धाराशायी होने के बाद पुल की नींव फिर से पानी के जद में आ गई है। हालांकि पुल के पुराने पिलरों को तेज रफ्तार पानी से आंच तक नहीं आई। जानकारी के अनुसार अवैध खनन और अन्य कारणों से घालूवाल पुल की नींव चार फीट तक बाहर आ चुकी है। पुल को सुरक्षित रखने के लिए करीब 10 माह पहले कार्य शुरू हुआ। इसके तहत नींव की चारों ओर कंक्रीट की मजबूत दीवार तैयार करने में मजदूर जुट गए। उक्त दीवार सहित पुल के अन्य मरम्मत से जुड़े कार्यों के लिए करीब 5.50 करोड़ रुपये की राशि एनएच की ओर से खर्च की गई। यह कार्य हाल ही में करीब एक माह पहले पूरा हुआ। इसके बाद सभी आश्वस्त हो गए कि पुल की नींव अब सुरक्षित है, लेकिन रविवार को उफान पर आई सोमभद्रा नदी ने कंक्रीट की दीवार को भारी नुकसान पहुंचाया। मंगलवार को जब नदी का जलस्तर कम हुआ तो दीवार का मलबा बिखरा देखकर हर कोई हैरान था। लोगों का कहना है कि जो दीवार अपनी सुरक्षा नहीं कर पाई, वह पुल को कैसे सुरक्षित रख सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.