कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज ): ब्यास नदी में 3 शव बरामद हुए। इनमें एक शव युवती का है जबकि 2 शव पुरुषों के हैं। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इन शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। पुलिस के अनुसार जिया में 2 शव ब्यास में होने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम मौके पर गई तथा शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति की उम्र 25 से 30 साल के बीच है और उसके दाएं बाजू पर एक टैटू बना है, जिसमें संग्राम सिंह लिखा है, वहीं युवती की उम्र 20 साल के करीब है। पुलिस ने शवों को शव गृह में रखा है। वहीं एक शव बबेली के पास मिला है। देखने में मृतक विदेशी नागरिक प्रतीत हो रहा है। एसपी साक्षी वर्मा ने शव बरामदगी की पुष्टि की है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
