लाहौल स्पीति( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चौपर से चंद्रताल की हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सिस्सू हेलीपैड पर उतरे। यहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चंद्र ताल में हालात मुश्किल भरे हैं। प्रशासन के अधिकारी व रेस्क्यू टीम मुश्किल भरे हालातों में प्रयास कर रहे हैं। चंद्र ताल में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस संजय अवस्थी राहत और बचाव कार्यों का संचालन करेंगे। जगत सिंह नेगी व संजय अवस्थी लोसर से चंद्रताल के लिए रवाना हुए है। आज शाम तक वे चंद्र ताल तक पहुंचेंगे, चंद्र ताल में 293 के करीब लोग फंसे हुए हैं। इसी बीच बीआरओ की ओर से सड़क मार्ग बहाली का कार्य जोरों पर किया जा रहा है।बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर मनाली भेजने की व्यवस्था करें।सीएम ने जिला लाहुल-स्पीति में हुए नुकसान का भी डीसी राहुल कुमार से अपडेट लिया और कहा कि लाहुल घाटी में भी फंसे हुए पर्यटकों को चरणबद्ध तरीके से मनाली भेजने की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सिस्सू में मनाली के निजी स्कूल के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर मनाली भेजने की व्यवस्था करें। इन बच्चों को फौरी राहत के तौर पर एक हजार प्रति छात्र प्रदान किया जाए और 2 घंटे में सुरक्षित मनाली पहुंचाया जाए।आपदा में लोगों से साथ देने का आग्रह किया
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
