Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भारी बारिश के चलते कालाअंब में सभी उद्योग बंद
    सिरमौर

    भारी बारिश के चलते कालाअंब में सभी उद्योग बंद

    By Himachal VartaJuly 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    उद्योग बंद होने से प्रतिदिन हो रहा करोड़ों का नुक्सान     नाहन ,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला जारी है जिससे कि सभी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए हैं। भारी बारिश के चलते कई उद्योगपतियों को भी काफी नुक्सान हो रहा हैऔद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में अधिकांश लघु और मझौले उद्योगों ने बिजली बहाल होने तक कामगारों को अवकाश दे दिया है। सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर उद्योगों में उत्पादन ठप होकर रह गया। मैनथापल, ओगली, मोगीनंद, ढाकावाला आदि क्षेत्रों में फार्मा उद्योग हैं।इसके साथ-साथ होम एप्लांसेज, नॉन वूवेन, कांच उद्योग, कास्मेटिक के दो दर्जन के करीब छोटे-बड़े उद्योग चल रहे हैं। इन उद्योगों में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। कालाअंब क्षेत्र खैरी, जोहड़ों, भंडारीवाला, मीरपुर कोटला, नागल सकैती, खाराखारी आदि क्षेत्रों में बिजली गुल होने से उद्यमी परेशान हैं।लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, रमेश गोयल और निखिल आदि ने बताया कि बारिश से उद्योग जगत को करोड़ों का नुक्सान पहुंचा है। उद्योग बंद होने से देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ के ट्रक खड़े हो गए हैं। यहां से 4000 ट्रक प्रति दिन बाहरी राज्यों के लिए रवाना होते थे लेकिन मौसम की वजह से अब खड़े हैं।ट्रक यूनियन को रोजाना एक करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंड़वाला, चरनिया के पुल टूटने और बद्दी के पुल से बड़े वाहनों पर रोक लगने से यहां से पिंजौर की ओर कोई भी ट्रक नहीं जा रहा। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा के समीप पुल में दरारें आने से वह भी बंद है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.