नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के डूंगी गांव में मलबे की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला निर्मला देवी उर्फ गुड्डी घर के समीप बने शौचालय के बाहर नल से हाथ धो रही थी।इसी दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। घायल महिला को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे नाहन रेफर किया गया।नाहन पहुंचने से पहले ही जमटा के पास महिला ने दम तोड़ दिया। निर्मला अपने पीछे पति व चार बच्चे छोड़ गई है। डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने हादसे महिला की मौत की पुष्टि की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
