मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी पिछले 5 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे मंडी शहर के लोगों को अभी अगले 24 घंटे में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। भयंकर बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी ऊहल पेयजल योजना और पड्डल स्थित पंप हाउस को बहाल करने का कार्य जल शक्ति विभाग ने युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वयं पिछले 48 घंटों से मल्टी शहर में डटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि गुरुवार देर शाम तक ऊहल पेयजल योजना को फिर से चलाने में विभाग सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऊहल पेयजल योजना आज देर शाम तक शुरू हो जाती है तो उसके बाद भी मंडी तक पानी पहुंचाने में कम से कम 12 घंटे लगेंगे। ऊहल से मंडी पेयजल शहर तक की पेयजल पाइप की लंबाई 32 किलोमीटर। इस कारण इसके मंडी शहर के हर हिस्से में पानी पहुंचाने में समय लगेगा। उन्होंने कहा मंडी शहर के लोगों ने सरकार व शक्ति विभाग का काफी सहयोग किया है। जनता से अपील है कि थोड़ा सा समय और दें।60 टैंकर से पानी की सप्लाई
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि मंडी शहर में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों तक पेयजल पहुंचाने के लिए 60 पेयजल टैंकर लगाए गए हैं। टैंकर के माध्यम से शहर के हर मोहल्ले तक पानी पहुंचाया जा रहा है। यह पानी पूरी तरह से शुद्ध और विभागीय निरीक्षण में भरा जा रहा है
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Tuesday, October 6
