कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंडोह और कुल्लू के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर और बाढ़ प्रभावितों से मिलने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद दिलाई जाएगी। पूर्व सीएम ने इस आपदा में राहत और बचाव के लिए समय से एनडीआरएफ की टीमें भेजने और पर्यटकों के रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।नेता प्रतिपक्ष ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों के जीवन रक्षा करने में जुटी एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ, प्रदेश पुलिस और अन्य विभागों के लोगों की तारीफ करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। बुधवार बहुत से फंसे हुए लोगों एयरलिफ्ट किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो भी प्रभावित हैं, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाए। पूर्व सीएम ने कहा कि वह पूरे मामले को अति शीघ्र केंद्र के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से राहत कार्य में तेजी लाने का आग्रह भी किया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
