Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गोरखनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय को भूस्खलन का खतरा।
    सिरमौर

    गोरखनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय को भूस्खलन का खतरा।

    By Himachal VartaJuly 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सरकारी व निजी संपत्ति को लगातार खतरा पैदा हो गया है। जिला में बारिश ने 60 करोड़ से अधिक का नुक्सान अभी तक कर दिया है। जिला मुख्यालय नाम स्थित प्रदेश के जाने-माने संस्कृत कॉलेजों में शुमार गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन को भी भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है।भारी बरसात के कारण महाविद्यालय के भवन के ऊपर मलबा गिरने का संकट मंडराया हुआ है। पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण महाविद्यालय भवन के साथ के ग्राउंड का डंगा गिर गया है जिसके कारण भारी क्षति हुई है। डंगा गिरने से आधा ग्राउंड भी बह गया है तथा महाविद्यालय की आधी दीवार भी गिर गई है।इसके अलावा महाविद्यालय के भवन के ऊपर भी मलबा गिरने का खतरा बन गया है। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि इस भारी नुक्सान का आकलन करने के लिए एक महाविद्यालय कमेटी का गठन करके स्थानीय पटवार वृत्त के पटवारी से भी हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए निवेदन किया है।उन्होंने कहा कि साथ ही शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को भी इस बाबत अवगत एवं सूचना प्रेषित कर दी है। ताकि समय से उचित प्रबंध कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्योंकि 18 जुलाई 2023 से महाविद्यालय में नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ होने वाली है ऐसे में छात्रों को तथा यहां पर कार्यरत कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई नुक्सान ना हो इसकी व्यवस्था की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.