Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चट्टान की चपेट में आया वाहन तीन की मौत , तीन घायल
    सिरमौर

    चट्टान की चपेट में आया वाहन तीन की मौत , तीन घायल

    By Himachal VartaJuly 13, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन‌ हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मिनस-विकास नगर-कोटी मार्ग पर भूस्खलन के दौरान एक गाड़ी पर पत्थर गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 जगह जगह अवरुद्ध होने पर सिरमौर व जुब्बल वासियों ने वाया मिनस कुंवानु विकास नगर मार्ग का विकल्प चुना हैं, लेकिन यह मार्ग भी सफर के लिए महफूज नहीं हैं। मार्ग में जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार को इसी मार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थरों ने तीन लोगों की जान ले ली। मंगलवार सुबह 11 बजे मिनस-कुंवानु कोटी रोड पर तुनिया के समीप बोलेरो कैंपर पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है हादसे के वक्त वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार थे। यह वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर तथा सवारियां लेकर सब्जी मंडी विकास नगर जा रहा था। मृतकों की पहचान कल सिंह पुत्र मदन सिंह (60) निवासी कोठा तारली, राधा देवी (35) पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ, किशन सिंह (50) पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ के रूप में हुई है, जबकि घायलों में चालक गजेंद्र सिंह (45) पुत्र कृपाराम, मुकेश (45) पुत्र माधव राम व संतराम चौहान (60) पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डीमऊ थाना शामिल हैं। थाना प्रभारी कालसी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत तथा तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।  
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.