हमीरपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला मुख्यालय में मंडराया पानी का संकट। लोगों के घरों में अपनी की एक भी बूंद नहीं बची। पानी की बूंद बूंद के लिए लोग तरस रहे है। बारिश के बाद जिला मुख्यालय हमीरपुर में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है जिससे शहर भर में पानी का संकट मंडरा रहा है। पानी के अभाव में होटल, रेस्तरां और ढाबों के कारोबार भी ठप पड़ने लगे है।दूसरी ओर शहर वासियों को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है । शहर वासी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। वहीं लोग दुकानों से पानी की बंद बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे है। बता दे की शहर में लगाए गए हैंडपंपों की बात करे तो कई हैंडपंप तो न के बराबर है तो कई हैंडपंपों में मटमैला पानी आ रहा है। इस पानी से जल जनित रोगों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
दूर दराज भेजे जा रहे पानी के टैंकर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने अपने स्तर पर लोगों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
