कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पौंग झील का बुधवार को जलस्तर 1364.24 फीट रिकॉर्ड किया गया है। पौंग झील में 55,557 क्यूसिक पानी की आमद हो रही है, जबकि पौंग पावर हाउस की टरबाइनों के माध्यम से 18,324 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। अभी तक पौंग झील का जलस्तर खतरे के निशान से 25 फीट नीचे है। पौंग बांध में 1,410 फीट तक पानी संग्रहण की क्षमता है, लेकिन जलस्तर 1,390 फीट पहुंचने पर खतरे के निशान को छू जाता है। पौंग झील में पानी की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। पौंग झील में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पौंग बांध के पास बसे मंड इलाका के बाशिंदों को डर सताने लगा है, क्योंकि जब बरसात के मौसम में पौंग बांध का पानी छोड़ा जाता है तो यह पानी लोगों के घरों और खेतों में भी भर जाता है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
