कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू जिले में पेट्रोल पंपों पर बाइक में महज दो और गाड़ियों में पांच लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है।कुल्लू जिले में भारी बारिश के आई आपदा के बाद अब पेट्रोल और रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। चार दिन से पेट्रोल और रसोई गैस लेकर गाड़ियां कुल्लू नहीं पहुंच पाई हैं। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से लेकर ढाबों तक रसोई गैस की किल्लत हो गई है। पेट्रोल के अधिक उपयोग पर भी पाबंदी सी लग गई है। पेट्रोल पंपों पर बाइक में महज दो और गाड़ियों में पांच लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है। वाहन चालक इससे अधिक पेट्रोल नहीं भरवा सकते हैं। बीते दिन कई लोगों ने मौसम साफ होते ही सबसे पहले वाहनों की टंकियां फुल करवाई थी, लेकिन बुधवार से पेट्रोल कम भरा जा रहा है। गौरतलब है कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुल्लू-मंडी का संपर्क बड़े वाहनों के लिए अभी टूटा है। बसों और ट्रकों की आवाजाही मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच नहीं हो रही है।
इसके कारण रसोई गैस और पेट्रोल की सप्लाई के ट्रक भी जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हैं। समय पर सप्लाई न पहुंचने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं हैं। कहीं खाना बनाने के लिए रसोई गैस नहीं है, तो कहीं वाहनों में भरने के लिए पेट्रोल।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
