सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला नेशनल हाईवे दो दिन बाद बड़े ट्रकों और भारी वाहनों के लिए खुल गया है। इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है। दो रातें चालकों ने ट्रक में ही बिताई है। अब हाईवे खुलने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं का सामान लेकर आ रहे ट्रक भी हिमाचल आ सकेंगे।तंबूमोड़ से ट्रकों की आवाजाही करवाने के लिए कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया गया। इसके चलते रात 9 से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। लेकिन इसी बीच फिर तंबूमोड पहाड़ी से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे बाधित रहा। हालांकि कंपनी की ओर से मलबा हटाकर हाईवे को सुचारू किया गया।इसके बाद 12 बजे तक कुछ छोटे वाहनों को निकाला गया। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हुई। इस कारण रात 12:15 बजे हाईवे पर पूर्णतया वाहनों की ब्रेक लग गई। आज सुबह आठ बजे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू की गई।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Tuesday, October 6
