नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सरकारी व निजी संपत्ति को लगातार खतरा पैदा हो गया है। जिला में बारिश ने 60 करोड़ से अधिक का नुक्सान अभी तक कर दिया है। जिला मुख्यालय नाम स्थित प्रदेश के जाने-माने संस्कृत कॉलेजों में शुमार गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन को भी भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है।भारी बरसात के कारण महाविद्यालय के भवन के ऊपर मलबा गिरने का संकट मंडराया हुआ है। पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण महाविद्यालय भवन के साथ के ग्राउंड का डंगा गिर गया है जिसके कारण भारी क्षति हुई है। डंगा गिरने से आधा ग्राउंड भी बह गया है तथा महाविद्यालय की आधी दीवार भी गिर गई है।इसके अलावा महाविद्यालय के भवन के ऊपर भी मलबा गिरने का खतरा बन गया है। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि इस भारी नुक्सान का आकलन करने के लिए एक महाविद्यालय कमेटी का गठन करके स्थानीय पटवार वृत्त के पटवारी से भी हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए निवेदन किया है।उन्होंने कहा कि साथ ही शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को भी इस बाबत अवगत एवं सूचना प्रेषित कर दी है। ताकि समय से उचित प्रबंध कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्योंकि 18 जुलाई 2023 से महाविद्यालय में नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ होने वाली है ऐसे में छात्रों को तथा यहां पर कार्यरत कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई नुक्सान ना हो इसकी व्यवस्था की जा रही है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
